जनता के लिए खुलेगा ‘शीशमहल’: जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था

Indiareporter Live
शेयर करे

टिकट लेकर मिलेगी एंट्री; सरकार का बड़ा फैसला

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 नई दिल्ली, 17 नवंबर 2026। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली सरकार ने अब इस शीशमहल को आम जनता के लिए खोलने का फैसला किया है। लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पहले कैबिनेट की बैठक में शीशमहल को राज्य अतिथि गृह में बदलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन जनता की मांग को देखते हुए अब इसे आम लोगों के लिए खोलने का फैसला किया गया है। यहां आने-जाने, टिकट बुकिंग और आरक्षण की व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पहले देश के मीडिया को शीशमहल का दौरा कराया जाएगा। इसके बाद आम जनता को भी पूरे परिसर को देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने कभी सरकारी गाड़ी और सरकारी बंगला नहीं लेने की बात कही थी, उसी ने कई पुराने बंगलों, सर्वेंट क्वार्टर और गैराज को तुड़वाकर इस भव्य परिसर का निर्माण कराया।

उन्होंने शीशमहल में स्मार्ट लाइटिंग, महंगे पर्दों और वियतनाम से मंगवाए गए संगमरमर जैसी सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता खुद यहां आकर इन चीजों को देख सकेगी। उन्होंने इसे दिल्ली में भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बताते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि शीशमहल को आम जनता के लिए खोलने का उद्देश्य लोगों को इस परिसर की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराना है। हालांकि, फिलहाल इसे देखने के लिए टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग और प्रवेश की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरकार की ओर से इन व्यवस्थाओं का ब्योरा बाद में जारी किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर

शेयर करेपीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख इंडिया रिपोर्टर लाइव  देहरादून, 17 नवंबर 2026। उत्तराखंड में आज सुबह हुए भीषण बस हादसे को लेकर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है। तीनों ने हादसों में जान […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस