शिक्षा मंत्री अपने नाकामी का ठीकरा कांग्रेस पे फोड़ना बंद कर दे – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 27 अगस्त 2026। शिक्षा मंत्री अपने नाकामी का ठीकरा कांग्रेस पे फोड़ना बंद कर दे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि बच्चो को सही शिक्षा व्यवस्था नहीं दे पा रहे है, स्कूल खुले 3 महीने हो गये है और स्कूल में किताबे नहीं पहुंच रही है, शिक्षक नहीं है, शाला भवनों का मरम्मत नहीं करवा पा रहे है, बालिकाओं के स्कूल में टायलेट नहीं बना पा रहे है तो यह शिक्षा मंत्री और सरकार की नाकामी है और शिक्षा मंत्री अपनी विफलता पर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे है कि कांग्रेस आंदोलन करवा रही है। मासूम बच्चे छोटे-छोटे जेन अल्फा के लोग सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे है।  

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बच्चों की मांग पर ध्यान देने और समाधान करने के बजाय शिक्षा मंत्री बच्चों के आंदोलन को राजनैतिक बता रहे है। शिक्षा मंत्री को यह समझना होगा कि यह बच्चे किसी राजनैतिक दल के नहीं है, छत्तीसगढ़ का भविष्य है। बच्चे स्कूल में शिक्षको की कमी दूर करने तथा मूलभूत सुविधा चाह रहे है। स्कूल के भवन की मरम्मत चाह रहे है। शिक्षा मंत्री वह भी दूर नहीं कर पा रहे और बच्चों की नीयत पर ही सवाल खड़ा कर रहे है।  

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक नहीं होने के कारण, भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चे शिक्षकों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। धमतरी के बारना स्कूल में पांच विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्राओं ने स्कूल में ताला लगा कर आंदोलन कर रही है। बालोद के झिरिया टोला में भी बच्चे शिक्षक की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके है। धमधा में स्कूल भवन की मांग को लेकर बच्चे विरोध कर रहे। पूरे प्रदेश में स्कूलों में किताबें और शिक्षक की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों के साथ स्कूलों में सरकार अभी तक किताबें भी नहीं पहुंचा पाई है। 12,560 से अधिक स्कूल के भवन जीर्ण-शीर्ण है, बरसात में छत टपक रही, बच्चों की पढ़ाई कैसे हो? पीने का साफ पानी, शौचालय जैसी जरूरतों की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चियां स्कूल छोड़ने को मजबूर है। बेहद शर्मनाक है कि सरकार शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण विभाग को नहीं संभाल पा रही है।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 177 हुआ

शेयर करेविदेश मंत्रालय ने कहा- 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू, 27 अगस्त 2026। नेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर ले गई। इस […]

You May Like

देश भर में 143 लोगों से 116 करोड़ की साइबर ठगी....|....महिलाओं पर दांव, 40 हजार बनाम 50 हजार की तरफ चली सियासत....|....मौलाना की हत्या की साजिश के तीन आरोपी 24 घंटे में जमानत पर छूटे....|....महिलाओं ने अखिलेश यादव को बांधी राखी....|....सीएम योगी ने यूपी स्टार्टअप मिशन पोर्टल का किया शुभारंभ....|....साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त....|....मनुस्मृति विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी....|....बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, रास्ते में काल बनकर आई बस....|....नालंदा के फैन हुए यूएन प्रमुख: बोले- ये दुनिया का पहला आवासीय विश्वविद्यालय, जो बोलोग्ना से भी 600 साल पुराना....|....नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 177 हुआ