पीएम मोदी ने सड़क हादसे में कांवरियों की मौत पर जताया दुख, सीएम सोरेन ने हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 जुलाई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के देवघर में हुए सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि झारखंड के देवघर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। साथ ही, मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को देवघर जिले में कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। संथाल परगना क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) एस. के. सिन्हा ने बताया कि यह घटना आज सुबह हुई। उन्होंने कहा कि बस और ट्रक की टक्कर में छह  कांवरियों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

सीएम सोरेन ने भी जताया दुख
वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज सुबह देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन राहत, बचाव कार्य एवं घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुटा हुआ है।

सासंद निशिकांत दुबे ने 18 लोगों की मौत का किया दावा
हालांकि देवघर के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता निशिकांत दुबे ने दावा किया कि इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की जान गई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। गौरतलब है कि इस वर्ष कांवर यात्रा 10 जुलाई से शुरू हुई है। इस वार्षिक तीर्थ यात्रा के दौरान कांवरिये नदियों से पवित्र जल एकत्र कर शिव मंदिरों में अर्पित करने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। कई श्रद्धालु उपवास रखते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, कश्मीर में काइनेटिक ऑपरेशन तेज, आतंकियों का सफाया जारी'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 29 जुलाई 2025। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए गए हैं। इसके बारे में ज्यादा मैं कुछ कहूं, ठीक नहीं होगा। सेना व सुरक्षा एजेंसियां इसकी जानकारी देंगी। मैं इतना जरूर कहूंगा कि जम्मू-कश्मीर में इस तरह के काइनेटिक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं