तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर: एआईएडीएमके का एक गुट अब विजय की पार्टी के साथ, समर्थन देने का किया एलान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 12 मई 2026। सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि के नेतृत्व में एआईएडीएमके के एक गुट ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने की घोषणा की। इस गुट के नेताओं ने कहा कि वे आज ही विजय से मिलने की योजना बना रहे हैं। षणमुगम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में एआईएडीएमके को तीन बार द्रविड़ मनुेत्र कड़गम (डीएमके) से और एक बार पिछले महीने टीवीके से हार मिली है। उन्होंने कहा, हमें पार्टी को पुनर्जीवित करना है, इसके भविष्य पर चर्चा करनी है।

उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी पर भी टिप्पणी की और कहा कि उन्होंने द्रमुक के साथ गठबंधन पर विचार किया था।

सीवी षणमुगम ने क्या कहा?
षणमुगम ने कहा, हमने यह पार्टी द्रमुक के खिलाफ बनाई थी। 53 साल से हमारी राजनीति उसके खिलाफ रही है। ऐसे में द्रमुक के साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। अगर हम ऐसा गठबंधन करते, तो एआईएडीएमके खत्म हो जाती। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पार्टी को तोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, हम अभी किसी गठबंधन में नहीं हैं। हमारा फोकस पार्टी को मजबूत करने पर है। हमने टीवीके को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

पार्टी का दूसरा गुट पलानीस्वामी से मिलने पहुंचा
इस बीच, एआईएडीएमके के एक दूसरे गुट के नेता केपी मुनुसामी और थंबीदुरई पलानीस्वामी से मिलने पहुंचे।

विधानससभा चुनाव में मिलीं 108 सीटें
टीवीके ने हाल के विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतीं। लेकिन बहुमत से कुछ सीटें कम रह गईं। बाद में छोटे दलों के समर्थन से वह बहुमत के करीब पहुंची।

Leave a Reply

Next Post

यूरोप की नई टी20 लीग में भारतीय जलवा; राहुल द्रविड़ बने टीम मालिक, अश्विन संभालेंगे कप्तानी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 मई 2026। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ को सोमवार को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की डबलिन फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस का मालिक घोषित किया गया। इस मौके पर द्रविड़ ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ टीम खरीदना नहीं, बल्कि यूरोप में क्रिकेट […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग