यूरोप की नई टी20 लीग में भारतीय जलवा; राहुल द्रविड़ बने टीम मालिक, अश्विन संभालेंगे कप्तानी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 मई 2026। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ को सोमवार को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की डबलिन फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस का मालिक घोषित किया गया। इस मौके पर द्रविड़ ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ टीम खरीदना नहीं, बल्कि यूरोप में क्रिकेट के विकास में योगदान देना है। द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे ईटीपीएल की बड़ी सोच ने आकर्षित किया। यह यूरोप में क्रिकेट को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर विकास करने और नए खिलाड़ियों के लिए रास्ते बनाने का शानदार अवसर है।

उन्होंने आगे कहा, ‘डबलिन में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है और यहां आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। अगली पीढ़ी को तैयार करना हमेशा मेरे लिए अहम रहा है। मुझे विश्वास है कि ETPL इस सफर में बड़ी भूमिका निभा सकता है।’

अश्विन को मिली कप्तानी, भारतीय जोड़ी पर नजरें
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को डबलिन गार्डियंस का कप्तान बनाया गया है। द्रविड़ जैसे रणनीतिक दिमाग और अश्विन जैसे अनुभवी कप्तान के साथ यह टीम लीग की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी बन गई है। अश्विन की कप्तानी में टीम बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम जैसी टीमों से भिड़ेगी।

यूरोप की नई लीग में बड़े सितारों की एंट्री
ईटीपीएल को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू किया गया है। यह एक क्रॉस-बॉर्डर फ्रेंचाइजी मॉडल है, जिसमें छह शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में कई अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है। इनमें मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डुप्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे नाम शामिल हैं।

बाकी फ्रेंचाइजियों में भी दिग्गजों की भरमार
इस लीग की दूसरी टीमों में भी कई बड़े क्रिकेट नाम जुड़े हैं। बेलफास्ट फ्रेंचाइजी के मालिक ग्लेन मैक्सवेल हैं, जबकि एम्स्टर्डम टीम से स्टीव वॉ जुड़े हैं। रॉटरडैम फ्रेंचाइजी में जोंटी रोड्स और फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं। ग्लासगो टीम में क्रिस गेल भी भागीदार हैं।

भारतीय क्रिकेट का यूरोप में बढ़ता प्रभाव
ईटीपीएल में राहुल द्रविड़ और अश्विन की मौजूदगी ने लीग को शुरुआत से ही बड़ा आकर्षण दे दिया है। इससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट दिग्गज अब मैदान के बाहर भी दुनिया भर में खेल को नई दिशा देने में जुटे हैं। यूरोप में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने की इस कोशिश में भारत के दो बड़े नाम अब अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

विनेश ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस पर दिया जवाब, बोलीं- मुझे सिर्फ निष्पक्ष मौका चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जींद 12 मई 2026। पहलवान व जुलाना से विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। डब्ल्यूएफआई की तरफ से विनेश को जारी कारण बताओ नोटिस को लेकर मामला चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर विनेश ने सार्वजनिक बयान […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग