कोरोना: दूसरी लहर में गंगा में कितने शव बहे? संसद में सरकार ने दिया ये जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 फरवरी 2022। देश में पिछले साल आई कोरोना की भीषण दूसरी लहर के दौरान गंगा नदी में मिले शवों का मामला मंगलवार को राज्यसभा में उठा। सरकार से एक सवाल में पूछा गया था कि गंगा नदी में कितने शव बहाए गए थे? जवाब में केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री बिश्वेवर टुडू ने कहा कि ऐसा कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। गंगा में शव बहाए जाने का सवाल तृणमूल कांग्रेस के सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा था। इसके लिखित जवाब में मंत्री टुडू ने यह बात कही। ब्रायन ने पूछा था कि गंगा नदी में कितनी संख्या में शव बहाए गए थे और प्रोटोकाल के अनुसार उन्हें निकालकर अंतिम संस्कार के क्या इंतजाम किए गए थे? 

अपने लिखित जवाब में मंत्री टुडू ने कहा, ‘अज्ञात व बगैर दावे के शव, जो जले हुए थे या आंशिक रूप से जले थे, गंगा नदी में पाए गए थे। उत्तर प्रदेश व बिहार के कुछ जिलों में ऐसी घटनाओं को लेकर मीडिया में रिपोर्ट आई थी। इसके बाद स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (NMCG) और जल शक्ति मंत्रालय (MOJS) ने संबंधित राज्यों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इसके साथ ही राज्यों को इन शवों के समुचित निपटारे, अंत्येष्टि आदि के भी निर्देश दिए गए थे, ताकि गंगा नदी का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। 

मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल तथा जिला गंगा समितियों को परामर्श जारी कर कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक इन शवों का अंतिम संस्कार करने को कहा गया था। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा को यह भी बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत संचार व सार्वजनिक संपर्क के तहत, जिसमें मीडिया और प्रचार शामिल हैं, 126 करोड़ रुपये खर्च हुए। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में कथित तौर पर कई शव तैरते पाए गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल: बर्फबारी से दुर्गम भागों में दुश्वारियां बरकरार, 200 से ज्यादा सड़कें अभी भी ठप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 08 फरवरी 2022। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के तीन दिन बाद भी दुर्गम व जनजातीय भागों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे तक प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे व एक स्टेट हाईवे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल