जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद… हत्या करने वाले आतंकवादियों की तलाश जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 05 अगस्त 2023।  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सेना के तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं, जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। 

सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद हुई मुठभेड़
अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी कुछ हथियारों के साथ मुठभेड़ स्थल से भाग गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरी रात वन क्षेत्र की कड़ी घेराबंदी की और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए शनिवार सुबह तलाश अभियान शुरू किया। माना जा रहा है कि इलाके में लगभग तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। 

विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी
अधिकारियों के मुताबिक, इन आतंकवादियों के पीर पंजाल पर्वतमाला के रास्ते कुलगाम जिले में दाखिल होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं और बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कुलगाम के कुंड इलाके में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने के बाद वहां भी तलाश अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट की आवाज सुनी गई, तब सेना के कुछ वाहन इलाके से गुजर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।  

हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हम सबकी रक्षा करते हैं
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के तीन जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, “आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं नमन करता हूं। हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हम सबकी रक्षा करते हैं। पूरे देश को अपने साहसी और पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है।” दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से सेना के तीन जवान घायल हो गये थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाश में शनिवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया। 

Leave a Reply

Next Post

"मुख्यमंत्री नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की कोई चर्चा नहीं"....अटकलों के बीच बिहार सरकार के मंत्री का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 05 अगस्त 2023। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों में उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इसी बीच यह भी खबर सामने आई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी की फूलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं बिहार सरकार के मंत्री संजय […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक