विक्रमादित्य बोले- कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां मैं संभालूंगा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मंडी 26 मई 2024। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां वे खुद संभाल लेंगे। यह बात उन्होंने आज कंगना के गृहक्षेत्र सरकाघाट के बल्द्वाड़ा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद इस बात को कह रही हैं कि वे फिल्में अधूरी छोड़कर आई हैं। ऐसे में यह मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने तय करना है कि उन्हें कैसा सांसद चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्मी दुनिया में उनका कोई काम नहीं लेकिन अगर वे फिल्मी दुनिया में जाते तो एक-दो फिल्में कर ही लेते क्योंकि यह कोई बड़ा काम नहीं है।

‘हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति’
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति की जा रही है। कंगना को मंडी की बेटी बताकर भाजपा के लोग वोट हथियाने के लिए क्षेत्रवाद का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखते और खुद को किसी क्षेत्र विशेष का बेटा न मानते हुए पूरे प्रदेश का बेटा मानते हैं। स्व. वीरभद्र सिंह ने 22 वर्ष मुख्यमंत्री रहते कभी भी प्रदेश को क्षेत्रवाद के नाम नहीं बांटा और पूरे प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास करवाया है।

‘अग्निवीर योजना को किया जाएगा बंद’
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन ने निर्णय लिया है कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। यह युवाओं के साथ सरासर धोखे वाली योजना है। एक जवान को सरहदों की रक्षा करता है उसके साथ इस प्रकार की भद्दा मजाक नहीं किया जा सकता। जिन्होंने अग्निवीर योजना के लिए आवेदन कर रखे हैं उन्हें दोबारा से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें सेना में पक्की नौकरी दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास पर अमेरिका ने जताई चिंता, कहा- संयम से काम ले चीन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 26 मई 2024। ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यासों पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने चीन से संयम से काम लेने का आग्रह किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश का यह बयान तब […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक