प्रधानमंत्री का नारा – सबका साथ-सबका विकास, लेकिन सबका सत्यानाश कर दिया, खरगे का प्रधानमंत्री पर हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर युवाओं, महिलाओं किसानों और गरीबों को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि भले ही ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया गया हो, लेकिन ”सबका सत्यानाश” किया गया है। उन्होंने यहां ‘न्याय संकल्प सम्मेलन’ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो न्याय के लिए लड़ाई में राहुल गांधी का साथ दें। खरगे ने यह दावा भी किया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी क्योंकि सभी विधायक डटकर खड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया, “ये लोग (भाजपा) कहते हैं कि भाजपा सिद्धांत वाली पार्टी है। यह किस तरह का सिद्धांत है। जिस आदमी को ये लोग पहले भ्रष्ट कहते हैं और जेल में डालते हैं, जब वही भाजपा में शामिल हो जाता है तो क्लीन हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है।” उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा भावनात्मक कार्ड और धार्मिक कार्ड खेलती है।

खरगे ने दावा किया, “मोदी जी का नारा था- सबका साथ, सबका विकास लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “पिछले 21 दिन से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है। राहुल गांधी जी इस यात्रा में ‘न्याय के 5 स्तंभ’ लेकर निकले हैं। राहुल गांधी जी जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश आना चाहिए कि यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है।” उन्होंने दावा किया, “अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देगें तो आप प्रधानमंत्री मोदी के गुलाम हो जाएंगे।

खरगे का कहना था, “आज हर अख़बार में ‘मोदी की गारंटी’ लिखा रहता है। मोदी जी की गांरटी थी- हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये, लेकिन मोदी जी ने कुछ भी नहीं दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया। खरगे के मुताबिक, कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा, ‘आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। प्रधानमंत्री मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इसमें आरक्षण से एससी, एसटी और ओबीसी के लोग आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

लालकृष्ण आडवाणी ने ही 2002 में बचाई थी मोदी की कुर्सी...भारत रत्न की घोषणा पर जयराम रमेश का कटाक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 2002 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुर्सी बचाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को देश […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए