रियासी में भूस्खलन… चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत; शिव गुफा के पास टेंट में सो रहे थे दोनों

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 23 जुलाई 2025। रियासी में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को माहौर के बडोरा में शिव गुफा के पास भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह लोग रात को शिव गुफा बड़ोरा के पास टेंट में सो रहे थे। इसी दौरान पहाड़ से मलबा आ गया। जिसने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रशपाल सिंह (26) पुत्र सोबा राम निवासी तुली कालावन तहसील चसाना जिला रियासी और रवि कुमार (23) पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी चनैनी जिला उधमपुर के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि शिव गुफा बड़ोरा में आज होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर यह लोग तैयारी करने के बाद रात को टेंट में सो रहे थे। मृतक रशपाल सिंह जेसीबी ऑपरेटर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर पर कांग्रेस का बड़ा आरोप: 'मोदी सरकार कर रही विश्वासघात', पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जुलाई 2025। कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जम्मू-कश्मीर के प्रति ‘लगातार विश्वासघात की नीति’ अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग पूर्ण राज्य का दर्जा पाने के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग