राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया

indiareporterlive
शेयर करे
????????????????????????????????????

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 12 जनवरी 2021। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत उपस्थित थीं। राज्यपाल ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस अवसर पर उन्हें मैं नमन करती हूं। स्वामी विवेकानंद ने पूरे देश को यह संदेश दिया था कि देश की युवा पीढ़ी ही देश को शक्तिशाली बना सकते हैं। वे युवाओं से कहते थे कि उठो, जागो तब तक ना रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। आज हमारे युवा साथी स्वामी विवेकानंद को प्रेरणास्त्रोत मानकर राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं।

राज्यपाल ने विधानसभा के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने सेंट्रल हॉल के सामने पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा रोपित कदम्ब के वृक्ष का अवलोकन किया। साथ ही उसे सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने राज्यपाल को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

‘भारत में भाषा चिंतन की परंपराएं’ विषय पर तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय वेबिनार उदघाटित

शेयर करेहिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा और विद्याश्री न्‍यास, वाराणसी का संयुक्‍त आयोजन Budhadas Mirgae वर्धा 12 जनवरी 2021 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा और विद्याश्री न्‍यास, वाराणसी के संयुक्‍त तत्‍वावधान में ‘भारत में भाषा चिंतन की परंपराएं’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय वेबिनार का उदघाटन आज मंगलवार को हिंदुस्‍तानी एकेडमी, इलाहाबाद के प्रो. उदय प्रताप सिंह की अध्‍यक्षता में किया […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म