भारत के सबसे भरोसेमंद फाइटर जेट मिग-21 की होगी ग्रैंड रिटायरमेंट सेरेमनी, इस एयरबेस से आखिरी बार भरेगा उड़ान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। छह दशकों से भी अधिक समय से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की ताकत रहे रूसी मूल के प्रसिद्ध लड़ाकू विमान मिग-21 चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में सेवा मुक्त होने वाले हैं, जहां इस प्रतिष्ठित विमान को 60 साल पहले वायुसेना में शामिल किया गया था। मिग-21 विमानों के संचालन का आधिकारिक समापन 26 सितंबर को एक औपचारिक फ्लाईपास्ट और सेवामुक्ति समारोह के साथ होगा। यह भारत की वायु शक्ति में एक ऐतिहासिक अध्याय के समापन का प्रतीक होगा। मिग 21 का उपनाम “पैंथर्स” है। तेईसवें स्क्वाड्रन के अंतिम मिग-21 विमान को चंडीगढ़ वायुसेना स्टेशन पर आयोजित समारोह में विदाई दी जाएगी। एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह शुक्रवार को विमान की अंतिम उड़ान में सवार होंगे। साल 1981 में भारतीय वायुसेना प्रमुख बने दिलबाग सिंह ने 1963 में यहां पहली मिग-21 स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया था। 

मिग-21 विमानों के बारे में हाल ही में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भारतीय वायुसेना ने कहा था, “छह दशकों की सेवा, साहस की अनगिनत कहानियां, एक ऐसा योद्धा जिसने राष्ट्र के गौरव को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया।” इस अवसर पर शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, इसके अलावा वायुसेना के छह पूर्व प्रमुख ए वाई टिपनिस, एस कृष्णास्वामी, एस पी त्यागी, पी वी नाइक, बी एस धनोआ और आर के एस भदौरिया भी चंडीगढ़ में शुक्रवार को होने वाले समारोह में शामिल होंगे। 

रक्षा मंत्रालय, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस समारोह के लिए बुधवार को यहां भारतीय वायुसेना स्टेशन पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। साल 1965 और 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध में इन लड़ाकू विमानों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी। साल 1999 के करगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट हवाई हमलों में भी इस विमान ने अहम भूमिका निभाई थी। एक महीने पहले राजस्थान के बीकानेर में स्थित नाल वायुसेना स्टेशन पर विमान ने अपनी अंतिम परिचालन उड़ान भरी थी। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार ने लद्दाख हिंसा के लिए सोनम वांगचुक को ठहराया ज़िम्मेदार, कहा- भीड़ को उकसाया गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। केंद्र ने बुधवार को आरोप लगाया कि लद्दाख में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के ‘‘भड़काऊ बयानों” की वजह से भीड़ की हिंसा भड़की और कुछ ‘‘राजनीति रूप से प्रेरित” लोग सरकार और लद्दाखी समूहों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत में हुई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल