नवले ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में फंसी कार, आग लगने से आठ लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 14 नवंबर 2025। पुणे के नवले ब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब दो बड़े कंटेनर ट्रक आपस में टकरा गए और उनके बीच एक कार फंस गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे चारों तरफ अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहले पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। फिर ये संख्या बढ़कर आठ बताई गई।  

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सतारा-मुंबई लेन पर सेल्फी पॉइंट के पास हुआ, जो सिंघगड रोड थाना क्षेत्र में आता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे कार भी जलकर राख हो गई। हादसे में फंसे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

रेस्क्यू और राहत कार्य
सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुणे पुलिस ने बताया कि करीब सात वाहनों की टक्कर इस दुर्घटना में शामिल थी। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है और मलबा हटाने का काम जारी है। अधिकारियों को संदेह है कि टक्कर के बाद कार में लगी सीएनजी किट में विस्फोट हो गया, जिसके कारण आग लग गई।

चश्मदीदों का बयान
प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे को ‘विनाशकारी’ बताया। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कुछ वाहनों ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन पीछे से आने वाले वाहनों ने उन्हें भी टक्कर मार दी। इस दौरान ब्रिज पर करीब चार जगहों पर टक्कर हुई। घटना के बाद आसपास का ट्रैफिक ठप हो गया और लंबा जाम लग गया।

जांच और ट्रैफिक व्यवस्था
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि एक ट्रक का ब्रेक फेल होना इस भीषण दुर्घटना की वजह हो सकता है। प्रशासन ने इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जब तक ब्रिज पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग का उपयोग न करें।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना को “दुखद और दर्दनाक” बताया और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। कार में मृतकों की पहचान स्वाति संतोष नवलकर (37), शांता दत्तात्रेय दाभाड़े (54), दत्तात्रेय चंद्रकांत दाभाड़े (58) के रूप में की गई, जो पुणे के धायरी के निवासी थे; पिंपरी चिंचवड़ के चिखली निवासी मोक्षिता रेड्डी (3) और कोल्हापुर निवासी धनंजय कोली (30)। एक अन्य मृतक की पहचान सतारा निवासी रोहित कदम (25) के रूप में हुई है। दो अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनके शव एक कंटेनर ट्रक से बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा चुनाव 2025: बिहार में एनडीए 200 सीटों पर आगे, अर्द्धशतक को भी तरसा महागठबंधन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 14 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना हो रही है और अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. शुरुआती रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है. अब देखना ये है कि बिहार के ‘सियासी क़िले’ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल