मेक इन इंडिया: रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द, देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी वायुसेना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए वायुसेना ने रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द करने का फैसला किया है। भारत ने 10 साल पहले रूस के साथ 80 हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा किया था, जिसकी आपूर्ति अलग अलग खेप में होनी थी। 48 हेलिकॉप्टर अभी दिए जाने शेष थे, लेकिन वायुसेना ने इस सौदे को खत्म करने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक वायुसेना अब देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी। यह सौदा रद्द करने का फैसला रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले लिया गया था। एमआई-17वी5 और एमआई 17 हेलिकॉप्टर का संचालन करने वाले बड़े देशों में शामिल है।

इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत वीवीआईपी हस्तियों की देशभर में आवाजाही के लिए भी होता है। यही नहीं सियाचिन और पूर्वी लद्दाख में इस हेलिकॉप्टर का जमकर इस्तेमाल होता है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में भी यह बेहद उपयोगी है।

Leave a Reply

Next Post

स्वस्थ भारत : साल के अंत तक देश में होंगे 1.58 लाख हेल्थ-वेलनेस केंद्र, मांडविया बोले- दूरदराज के इलाकों को हुआ फायदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। सरकार ने अब तक 1,17,400 आयुष्मान भारत-हेल्थ वेलनेस केंद्र स्थापित किए हैं, दिसंबर 2022 तक इनकी संख्या 1.58 लाख पहुंचा दी जाएगी। इनमें से 1 लाख से ज्यादा केंद्र ई-संजीवनी पोर्टल से जोड़े गए हैं। इससे लोगों को बड़े स्तर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल