ई-रिक्शा पर सवार होकर महाबोधि मंदिर पहुंचे धर्मगुरु दलाई लामा, भगवान बुद्ध को किया नमन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गया 16 दिसंबर 2023। बौद्धों के शीर्ष धर्मगुरु परमपावन दलाईलामा आज विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन किया। धर्मगुरू दलाईलामा अहले सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच तिब्बत मोनेस्ट्री से निकलकर महाबोधि मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रांगण में ही स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान लगाया। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए थे। चपे-चपे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। धर्मगुरु ई-रिक्शा पर सवार होकर महाबोधि मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर आम श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। हालांकि तिब्बत मोनेस्ट्री के बाहर सड़क के दोनों और उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। धर्मगुरु के दर्शन होते ही श्रद्धालु खुश हो गए। उल्लेखनीय है कि दलाईलामा कल बोधगया पहुंचे थे। दलाईलामा बोधगया में करीब 15 दिनों तक रहेंगे। वह 20, 21, और 22 दिसंबर को बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

केंद्र में इंटरनेशनल धम्मा फोरम तथा इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कौंसिल के संयुक्त तत्वावधान में कल्चरल एक्सचेंज वर्क शॉप का आयोजन किया गया हैं। 20 दिसंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा 29, 30 और 31 दिसंबर को दलाईलामा बोधगया के कालचक्र मैदान में टीचिंग देंगे। 01 जनवरी को कालचक्र मैदान में दलाईलामा की लंबी आयु के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिये देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु बोधगया पहुंचेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र: मातम में बदली शादी की खुशियां, ट्रक-कार की भयानक टक्कर में 6 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 16 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल