पीएम मोदी करेंगे एआई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, वैष्णव बोले-30 देश करेंगे मंथन, जारी होगा घोषणा पत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 दिसंबर 2023। डीपफेक के बढ़ते खतरों के बीच तीन दिवसीय जीपी एआई शिखर सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। सम्मेलन में सदस्य 30 देशों के अतिरिक्त सऊदी अरब भी हिस्सा ले रहा है। इनकी सहमति पर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीपफेक मामले में सदस्य देशों की चिंता समान है। सभी देश इसके बढ़ते दुरुपयोग के प्रति चिंतित होने के साथ इस पर रोक लगाने की इच्छाशक्ति रखते हैं। ऐसे में हमें उम्मीद है कि ब्रिटेन में वैश्विक एआई सुरक्षा शिखर सम्मेलन में बैलेचेले घोषणा पत्र की तरह इस शिखर सम्मेलन में भी सर्वसम्मति से घोषण पत्र जारी किया जाएगा। वैष्णव ने कहा, सरकार एआई पर एक बहुदेशीय, सर्वसम्मति-आधारित घोषणा पर काम कर रही है। हम एक घोषणा पत्र पर बातचीत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम आम सहमति पर पहुंच जाएंगे। क्योंकि सदस्य देश भी चाहते हैं कि इसके दुरुपयोग को कम करने के लिए व्यापक सहमति बने।

भारत में कानून बनाने पर विचार
मंत्री ने कहा कि जहां तक सरकार की बात है तो हम पहले से ही एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं। कानून बनाने से पहले कुछ नियम तय किए गए हैं। ऑन लाइन प्लेटफार्मों के साथ कई दौर की बैठकें हुई हैं। जल्द ही हम एक निश्चित नतीजे पर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में आतंकी हमले में 4 पुलिसकर्मियों की मौत, 16 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पख्तूनख्वा 12 दिसंबर 2023। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गये और 16 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग