एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

Indiareporter Live
शेयर करे

डिजिटल भारत की दौड़ में नया दांव: एलआईसी म्यूचुअल फंड का डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी फंड लॉन्च

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 फरवरी 2026। एलआईसी म्यूचुअल फंड ने एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड के लॉन्च की घोषणा की है. यह एक थीमैटिक इक्विटी स्कीम है, जिसे भारत के बढ़ते तकनीकी परिदृश्य में व्यापक एक्सपोजर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका दायरा पारंपरिक आईटी सेवाओं से आगे तक होगा। इसका न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 20 फरवरी को खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा। उसके बाद स्कीम 19 मार्च से निरंतर सब्सक्रिप्शन और रिडेम्पशन के लिए दोबारा खुलेगी। फंड का प्रबंधन करण दोशी और जयप्रकाश तोशनीवाल द्वारा संयुक्त तौर पर किया जाएगा। इसे बीएसई टीईसीके टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) पर बेंचमार्क किया जाएगा। एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड का उद्देश्य पारंपरिक आईटी-केंद्रित योजनाओं से अलग हटकर टेक्नोलॉजी से संचालित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने का है, जिसमें सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनियां, डेटा सेंटर ऑपरेटर, डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म, इंटरनेट बिजनेस और उभरती टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल हैं।

एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. झा ने कहा, ‘‘आम बजट 2026-27 ने सेमीकंडक्टर के विकास और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को पुन: पुष्ट किया है. जैसे-जैसे भारत का टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन से एआई अपनाने की ओर बढ़ रहा है, हमें लिस्टेड इक्विटीज में कई वर्षों का संरचनात्मक अवसर दिख रहा है। एलआईसी म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटी) योगेश पाटिल ने कहा, ‘‘हमारी निवेश रणनीति टेक्नोलॉजी वैल्यू चेन में टिकाऊ विकास के ड्राइवर्स, स्वस्थ कैश फ्लो और स्केलेबल ऑपरेटिंग मॉडल वाले बिजनेस की पहचान करने पर केंद्रित है. हमारा उद्देश्य एक विविधतापूर्ण टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो का निर्माण करना है, न कि केंद्रित।’’

एनएफओ के दौरान आवेदन की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है. उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। दैनिक एसआईपी की न्यूनतम राशि 100 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में इसे बढ़ाया जा सकता है। मासिक एसआईपी 200 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में इसे भी बढ़ाना संभव है। तिमाही एसआईपी की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में। एसआईपी शुरू होने की तारीख स्कीम के निरंतर लेन-देन के लिए दोबारा खुलने के बाद प्रभावी होगी।

Leave a Reply

Next Post

नवी मुंबई में जीनोमिक्स-आधारित कैंसर केयर की शुरुआत

शेयर करेनवी मुंबई में व्यक्तिगत जीनोमिक थेरेपी का आगाज़ जीनोमिक्स की ताकत से कैंसर पर सटीक वार इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 फरवरी 2026। नवी मुंबई में कैंसर उपचार ने एक नई दिशा पकड़ ली है। अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने अपने प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी क्लिनिक की शुरुआत करते हुए जीनोमिक्स-आधारित व्यक्तिगत […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार