अब उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का एलान करेंगे केजरीवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 नवंबर 2021। उत्तराखंड की महिलाओं को भी आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले दौरे में बड़ा तोहफा दे सकते हैं। पंजाब में हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देने का केजरीवाल ने एलान किया है। हालांकि अभी तक केजरीवाल ने उत्तराखंड के अब तक दौरे पर महिलाओं के लिए कोई घोषणा नहीं की है। जबकि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे चुके हैं। 

2022 के चुनाव को लेकर केजरीवाल चार बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। हर दौरे पर उन्होंने नया एलान कर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाया है। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति के लिए भी जल्द केजरीवाल एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। जो प्रदेश की महिलाओं के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए अभूतपूर्व काम किया है। अब पंजाब में किया गया एलान निश्चित तौर पर महिलाओं को महंगाई से राहत देगा। महिलाओं के पास पूरा घर चलाने की जिम्मेदारी होती है। कहा कि मातृ शक्ति के आंदोलन और बलिदान से बने उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस दोनों सरकारों ने आज तक महिलाओं को दरकिनार किया। उत्तराखंड में 78 लाख 86 हजार मतदाता हैं। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 37.58 लाख है।  

केजरीवाल की तीसरी ऐतिहासिक गारंटी : कोठियाल

आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों को तीसरी ऐतिहासिक गारंटी दी है। उनकी इस घोषणा से साफ हो गया कि आप सर्व धर्म पार्टी है, सभी धर्मों में अपना पूर्ण विश्वास रखती है। कोठियाल ने कहा कि आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड के लोगों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराए जाएंगे। जिसमें आना-जाना, रहना व खाना सब खर्चा सरकार वहन करेगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अजमेर शरीफ की मुफ्त यात्रा तो सिख समुदाय के लोगों को करतारपुर साहिब के मुफ्त दर्शन करवाए जाएंगे।

कांग्रेस भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों ही दल सिर्फ धर्म की राजनीति तक सीमित हैं। 21 सालों में दोनों ही दलों ने धर्म के नाम पर लोगों के साथ छल किया है। प्रदेश के लोगों को अब दोनों ही दलों का खेल समझ में आ चुका है। अब लोग आप पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की घोषणा सिर्फ घोषणा नहीं होती, बल्कि वो गारंटी होती है। जो सरकार बनते ही पूरी होनी तय है।

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया उतरेगी बदली रणनीति के साथ, शुभमन गिल आ सकते हैं अलग रोल में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कानपुर 23 नवंबर । न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में इस बात की काफी संभावना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट युवा शुभमन गिल से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करवाए। टीम मैनेजमेंट बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में गिल की आक्रामक शैली को […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल