पीएम मोदी ने राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- देश के रक्षा क्षेत्र को बना रहे आत्मनिर्भर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जुलाई 2025। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का उनका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने अपने परिश्रमी स्वभाव और बुद्धिमत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी मेहनती प्रकृति और बुद्धिमत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारे सशस्त्र बलों को मज़बूत करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 

गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन से लेकर सरकार तक, आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरणा दी है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनाथ सिंह भारतीय राजनीति में आदर्शों, ईमानदारी और संयम के प्रतीक हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पांच दशकों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का एक ज्वलंत उदाहरण है। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करे।

1974 में शुरू हुआ राजनीतिक सफर
राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 में उत्तर प्रदेश के भभुआरा गांव में हुआ था। वे देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1974 में राजनीति में प्रवेश किया। अक्तूबर 2000 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले नवंबर 1999 में, वे केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री थे। 2003 में केंद्र में कृषि मंत्री बने। भाजपा ने राजनाथ सिंह को 2013 से 1015 तक के कार्यकाल के लिए पार्टी अध्यक्ष चुना। 2014 में मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बने और 2019 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया। 2024 में जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए तीसरी बार केंद्र में सत्ता में आई, तब भी वह इस पद पर बने रहे।

Leave a Reply

Next Post

बलूचिस्तान में बड़ा हत्याकांड, बस में सवार यात्रियों को पहचान पत्र देख उतारा, फिर मार दी गोली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव झोब 11 जुलाई 2025। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में बड़ा हत्याकांड हुआ है। झोब क्षेत्र में उग्रवादियों ने लाहौर जा रही बस में सवार नौ यात्रियों की हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने हाईवे पर बस को रुकवाया। इसके बाद यात्रियों के पहचान पत्र देखकर उनको […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण