जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 11 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमले में एक व्यक्ति की मौत और बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान शुरू किए जाने के कई दिनों बाद शुक्रवार को जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के सिनाई टॉप इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। एक अधिकारी ने कहा, “माना जाता है कि यह आतंकवादियों का वही समूह है, जिसने 5 मई को वायुसेना के एक वाहन पर हमला किया था, जिसमें वायु योद्धा विक्की पहाड़े की मौत हो गई थी और 4 अन्य वायु योद्धा घायल हो गए थे. 5 मई से सुरक्षा बलों ने एक अभियान शुरू किया है. आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी जिलों में छापेमारी की जा रही है।

सुरक्षा बलों का कहना है कि आतंकियों का यह समूह घने जंगली इलाके में सक्रिय है। पुलिस ने दो आतंकवादियों के स्केच भी जारी किए, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने वायु ना के वाहनों पर हमला किया था. सुरक्षा बलों ने सीसीटीवी कैमरे से कैद की गई वीडियो क्लिप से ली गई 3 आतंकवादियों की तस्वीरें भी जारी कीं. शीर्ष सूत्रों ने कहा कि ये तीनों आतंकवादी सुरक्षा बलों की मोस्ट वांटेड सूची में हैं.

Leave a Reply

Next Post

सीमा सिंह और सोनाली बेंद्रे ने  इंस्पायरिंग मदर्स को किया गया सम्मानित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 15 मई 2024। सामाजिक कार्यकर्ता और बिज़नेस वुमेन सीमा सिंह , मेघाश्रेय फाउंडेशन के द्वारा मदर्स डे के अवसर पर इंस्पायरिंग मदर्स  2024 का आयोजन किया गया इस अवसर पर सीमा सिंह , डॉक्टर मेघा सिंह और श्रेय सिंह के द्वारा शिक्षा , […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल