बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवता को दिया शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश – मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

अभनपुर के गातापार में गुरु घासीदास जयंती के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 1 जनवरी 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभनपुर के गातापार में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है। गुरु घासीदास बाबा ने पूरी मानवता को सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति एवं भाईचारा का रास्ता दिखाया। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। जातिविहीन समाज की परिकल्पना करके सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि संत किसी एक समाज के नही पूरे मानव समाज के होते हैं। बाबा गुरू घासीदास का यह संदेश सभी समाजों के लिए अनुकरणीय है।

गातापार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलकर हम सब छत्तीसगढ़ को और अधिक विकसित राज्य बनायेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चौतरफा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गरीबों और किसानों, मजूदरों की सरकार है। सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राह में आगे बढ़ने वाली सरकार है। क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने पूरी दुनिया को मानवता की राह दिखाई। बाबा ने सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है का संदेश दिया। बाबा के बताये रास्ते पर चलकर ही हम समाज एवं देश को आगे बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर प्रगतिशील सतनामी समाज के टिकेन्द्र बघेल, के पी खाण्डे, सुंदरलाल जोगी, खेमराज कोशले,चेतन चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पंथी के कलाकारों ने बाबा गुरु घासीदास के मानवता का संदेश को अपने आकर्षक नृत्य से प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Next Post

पढ़ई तुंहर दुआर योजना के सबसे लोकप्रिय कॉलम हमारे नायक की लोकप्रियता के बढ़ते चरण में नये वर्ष की शुरुआत संस्कृत भाषा के ब्लॉग से

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 जनवरी 2020। पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम अपने शुरुआती चरण से ही शिक्षकों के अथक् प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने में खरी सिद्ध होती रही है। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देश के प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल