फैब्री रोग के इलाज में उदासीनता पर स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की मांग, रोगियों को नहीं मिल रही मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2023। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से फैब्री रोग के इलाज के लिए राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति के तहत आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए हस्तक्षेप की मांग की गई है।  लाइसोसोमल स्टोरेज डिसऑर्डर सोसायटी ऑफ इंडिया (एलएसडीएसआई) ने बताया कि राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति, 2021 में समूह 3 (ए) के तहत वर्गीकृत होने के बाद भी फैब्री रोग से पीड़ितों को उपचार में आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। एलएसडीएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि दुर्लभ रोगों के लिए नई राष्ट्रीय नीति के तहत फैब्री रोग को अधिसूचित रोग के तौर पर स्वीकारने के लिए उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) को दिशानिर्देश जारी किए जाएं। एंजाइम की कमी के कारण होने वाले इस रोग में हृदय और गुर्दे का कामकाज प्रभावित होता है। देश में 40,000 में एक व्यक्ति इससे पीड़ित है। एलएसडीएसआई के मुताबिक फैब्री रोग से पीड़ित किसी 10 किलो के बच्चे के इलाज के लिए 20 लाख रुपये के वार्षिक खर्च की जरूरत होती है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी को भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह का चैलेंज, कहा- वह किसी भी सीट से लड़ना चाहे आकर लड़ लें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोंडा 30 अप्रैल 2023। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहलवानों के साथ उनकी लड़ाई व्यक्तिगत है और इससे उनकी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। नंदनीनगर महाविद्यालय […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग