समुद्र में तूफान: आंध्र और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘असानी’, सभी पुलिस स्टेशनों में हाई अलर्ट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 10 मई 2022। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात ‘असानी’ के अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह आज शाम या कल सुबह तक आंध्र और ओडिशा के तट तक पहुंचेगा। 

चक्रवात असानी के चलते खास तौर पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के पुरी के एडिशनल एसपी मिहिर कुमार पांडा ने बताया, असानी के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और ऊंची लहरें उठने लगी हैं। इसके मद्देनजर तटीय क्षेत्रों के आसपास रह रहे लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, पुलिस बलों और सभी स्टेशनों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।

शाम तक और असर दिखाएगा चक्रवात 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात असानी अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचेगा। इसके बाद चक्रवात के मछलीपट्टनम, नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों तक पहुंचने की संभावना है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीत कुमार जेना ने बताया कि विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद यह समुद्र में मिल जाएगा। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है।


कल से कमजोर होगा तूफान 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12 मई की सुबह तक धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान कमजोर होने लगेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य पर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘असानी’ पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, धीरे-धीरे यह चक्रवाती तूफान कमजोर हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि असानी बुधवार सुबह काकीनाडा और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है।  आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में तेज हवाओं के साथ समुद्र में हलचल बढ़ गई है। यहां के थिम्मापुरम पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक रामकृष्ण ने बताया कि समुद्र तट के साथ लगने वाली रोड काफी क्षतिग्रस्त हुई है। हम दो चेक पोस्ट लगाकर ट्रैफिक को इस तरफ जाने से रोक रहे हैं। हम पूरे अलर्ट पर हैं। माइक से भी लोगों को अनुरोध किया है कि बाहर न निकलें, फिशिंग की अनुमति नहीं है। 

इंडिगो ने रद्द की सभी उड़ानें 
असानी चक्रवात के चलते इंडिगो ने अभी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक श्रीनिवास राव ने बताया कि सभी उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं एयर एशिया ने भी बेंगेलूरू और दिल्ली की उड़ान को रद्द किया है। वहीं एयर इंडिया ने अभी तक इस पर फैसला नहीं लिया है। 

पुरी में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा 
पुरी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी हृषिकेश पांडा ने बताया कि समुद्र तट पर खराब स्थिति बनी हुई है। इस बीच सुबह 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि पुरी जिले में कल रात से अब तक 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक : सभी राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव पांच साल के भीतर हों, परिसीमन के लिए इसे रोक नहीं सकते

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2022। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सीटों पर 50 फीसदी ओबीसी आरक्षण प्रदान करने के लिए परिसीमन या अन्य अनिवार्य अभ्यास आयोजित करने में देरी के कारण स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं रोके जा सकते। सांविधानिक जनादेश के अनुसार प्रत्येक राज्य में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण