ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 07 सितंबर 2026। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की अनुशंसा पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाई मास्ट लाइट (High Mast Light) स्थापना हेतु 2 करोड़ 6 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। ग्रामीण अंचल में बुनियादी सुविधाओं और रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था से आच्छादित करने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है। 
मंत्री टंकराम वर्मा ने इस संबंध में कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हाई मास्ट लाइट लगने से ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा और सुविधा का नया वातावरण निर्मित होगा। मुख्य चौराहों और प्रमुख स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगने से रात्रि के समय आवागमन सुगम होगा, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और गांव की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
’बलौदाबाजार जनपद के 13 गांवों में जगमगाएंगी हाई मास्ट लाइटें’
प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बलौदाबाजार के अंतर्गत आने वाले प्रमुख ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों में हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाएगी। जिसमें ग्राम देवरी, लिमाही, भद्रापाली स्थल-1 और 2, गैतरा, भरसेली, सरकीपार,  कोकड़ी, भाटागांव और ग्राम चरोटी प्रत्येक गांव के लिए अलग अलग 5 लाख रुपए तथा मगरचबा स्थान 1 और 2, छेरछटा और ग्राम मगरचबा स्थान 3 – हलवाई खपरी के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है।

’बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा और सिमगा विकासखंड की 15 -15 ग्राम पंचायतों को 1.50  करोड़ रुपये स्वीकृत’
रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये  की विकास राशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से रायपुर जिले के तिल्दा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली 15 -15 ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5-5 नग हाई मास्ट लाइट की स्थापना के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। तिल्दा विकासखंड के लाभान्वित ग्राम पंचायतों में सरारीडीह, खपरीकला, मोहगांव, निनवा, खैरखुट, चांपा, जोता, भुरसदा, सड्डू, सिनोधा, कोटा, भिलौनी, छपोरा, टोहडा, सतभाँवा  शामिल है। इसी तरह सिमगा विकासखंड के लाभान्वित ग्राम पंचायतो में झीपन, भोथाडीह, हिरमी, शिकारी केशली, भालेसुर, रावन, सुहेला, जरौद, नवापारा, जांगड़ा, सकलोर, मोहभट्टा, खिलौरा, बरडीह, कुकराचुंदा शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका

शेयर करेनासा ने इसरो को दिया मून बेस का न्योता इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलूरु, 07 सितंबर 2026।  अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को भारत-अमेरिका अंतरिक्ष साझेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग से आगे बढ़कर को-क्रिएशन (मिलकर कुछ नया बनाने) के स्तर पर पहुंच गई है, जिसमें […]

You May Like

70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल