बॉन्ड यील्ड से कमाई का मौका, मल्टी-एसेट निवेश से पोर्टफोलियो को मिलेगी मजबूती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 30 अक्टूबर 2026। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव और बदलते निवेश माहौल के बीच फिक्स्ड इनकम निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर पेश कर रही है। वहीं, इक्विटी, डेट और कीमती धातुओं में संतुलित निवेश पोर्टफोलियो को मजबूती देने की अहम रणनीति बन सकता है।

एक्सिस म्यूचुअल फंड के हेड–फिक्स्ड इनकम देवांग शाह के अनुसार, मौजूदा ब्याज दरों का स्तर निवेशकों को आकर्षक आय अर्जित करने का अवसर दे रहा है। हालांकि, बेहतर नतीजों के लिए बाजार की परिस्थितियों को समझना और अनुशासित निवेश रणनीति अपनाना जरूरी है।

देवांग शाह ने कहा, “बाजार में यील्ड को लेकर निकट अवधि में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में निवेशकों को आकर्षक ब्याज आय और अवधि प्रबंधन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। अनिश्चितता के दौर में विविधीकरण भी बेहद महत्वपूर्ण है।” उन्होंने बताया कि घरेलू आर्थिक वृद्धि, महंगाई, सरकारी वित्तीय नीतियां और वैश्विक बॉन्ड बाजार ब्याज दरों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे माहौल में शॉर्ट से मीडियम ड्यूरेशन रणनीतियों पर विचार किया जा सकता है। शाह के मुताबिक, “मल्टी-एसेट रणनीति किसी एक एसेट क्लास पर निर्भरता कम करते हुए विकास, नियमित आय और पोर्टफोलियो की स्थिरता के बीच संतुलन बनाने में मदद कर सकती है।” हालांकि, निवेशकों को अपनी जोखिम क्षमता और निवेश अवधि के अनुरूप फैसले लेने चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

200 यूनिट बिजली छूट का फैसला केवल कागजी जनता को कोई लाभ नहीं - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। साय सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा 200 यूनिट बिजली छूट को जारी रखने का फैसला केवल कागजी है, इस फैसले से जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 200 यूनिट की छूट तभी तक प्रभावी […]

You May Like

मावा बनाने वाली एजेंसी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई....|....खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत....|....मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा....|....सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार में नंबर 1 बनने की होड़ मची - कांग्रेस....|....200 यूनिट बिजली छूट का फैसला केवल कागजी जनता को कोई लाभ नहीं - कांग्रेस....|....बॉन्ड यील्ड से कमाई का मौका, मल्टी-एसेट निवेश से पोर्टफोलियो को मिलेगी मजबूती....|....नागपुर में खुलेगा लग्जरी लाइफस्टाइल का नया अध्याय, 2,100 करोड़ की गोल्फ कोर्स टाउनशिप की घोषणा!....|....स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?