कनाडा जाने को तैयार भारतीय छात्रों को मौके पर बड़ा झटका ! एक फैसले से डूबे लाखों रुपए बढ़ी मुश्किलें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। अगस्त और सितंबर में कनाडा जाने की तैयारी कर रहे करीब 3 हजार छात्रों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कनाडा में सैकड़ों भारतीय छात्रों को सितंबर से शुरू होने वाले सत्र में शामिल होने से अचानक रोक दिया गया है। मुख्य रूप से ओंटारियो के नॉर्दर्न कॉलेज ने सितंबर सत्र के लिए छात्रों को लेने से इनकार कर दिया है और अधिकांश छात्र पंजाब से हैं। इन छात्रों ने कनाडा जाने की पूरी तैयारी कर ली थी और कनाडा जाने के लिए एकतरफ़ा हवाई टिकट भी खरीद लिए थे, जो अब नॉन रिफंडेबल हैं। 

इस मामले को कनाडा के कुछ सिख संगठनों ने भी उठाया है और छात्रों के माता-पिता भी कॉलेज को ईमेल कर सितंबर में ही पढ़ाई शुरू करने के लिए कह रहे हैं। इस मामले में ओंटारियो के कॉलेज और यूनिवर्सिटी मंत्री जेन डनलप को भी पत्र लिखा गया है। छात्रों की परेशानी को देखते हुए कनाडा के वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन ने नॉर्दर्न कॉलेज को पत्र लिखकर कहा है कि अचानक सैकड़ों छात्रों का एडमिशन वापस लेने का फैसला सही नहीं है।

छात्रों को अगस्त की शुरुआत में अपना प्रवेश रद्द करने के लिए ई-मेल मिलने लगे, जबकि उन्होंने अगस्त की तारीखों के लिए महंगे हवाई टिकट भी खरीदे। एकतरफ़ा नॉन-रिफंडेबल टिकट होने के कारण, वे इसे वापस नहीं करवा सकते या रद्द भी नहीं कर सकते। इसके अलावा इन छात्रों ने कनाडा में रहने के लिए किराया भी चुकाया है। कॉलेज से रिफंड भी कुछ कटौती के बाद ही मिलेगा। अगले सत्र के लिए जनवरी में मेडिकल जांच और आईईएलटीएस दोबारा कराना पड़ सकता है। इसमें फिर हजारों का खर्च आएगा।

Leave a Reply

Next Post

सु्प्रीम कोर्ट की दो टूक- कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर ब्रेक्जिट जैसे जनमत संग्रह का सवाल ही नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। सु्प्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर दो टूक शब्दों में अपनी राय देते हुए कहा कि ब्रेक्जिट जैसे जनमत संग्रह का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि न्यायालय इस सवाल से जूझ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण