शराबी चूहों का आतंक, सरकारी मालखाने में रखी हजारों लीटर शराब गटक गए, सैकड़ो किलो अफीम, चरस, गांजा भी नही छोड़ा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना / हरियाणा 09 मार्च 2021। घर में चूहे के आतंक से कौन परेशान नहीं है। यह चूहे घर ही नहीं ऑफिसों में भी लोगों की नींद उड़ा चुके हैं। चूहों के आतंक का आलम यह है कि घर में रखा अनाज और सामान के अलावा ये दफ्तरों की फाइलें तक चट कर चुके हैं। कुछ जगहों पर तो इन चूहों ने शराब तक को नहीं छोड़ा। आज हम ऐसे ही चूहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। कुछ साल पहले बिहार की पुलिस स्टेशन में रखी शराब को ये चूहे गटक गए थे। चूहों ने यहां रखीं फाइलें ही नहीं, नदियों के तटबंध तक कुतर डाले थे।

इनकी हवा केवल बिहार ही नहीं दूसरे राज्यों तक पहुंची है। बिहार से एक हजार किलोमीटर दूर हरियाणा के चूहे बिहार के चूहों से एक कदम आगे निकल गए हैं। यहां के चूहों ने शराब के अलावा गांजा और अफीम भी चट कर गए।  हरियाणा के फरीदाबाद थानों के मालखाने से गायब करीब 54 हजार लीटर देशी, 30 हजार लीटर अंग्रेजी शराब और गांजा के अलावा अफीम जैसे मादक पदार्थ गायब मिले हैं। 

चूहों ने कई अपराधियों की बचाई गर्दन

चूहों द्वारा थाने में रखी शराब और मादक पदार्थों को चट करने की बात जब सामने आई तो सभी चौंक गए। किसी को इस पर यकीन ही नहीं ही नहीं हुआ। जब लोगों ने यह वाक्या खुद अपनी आंखों से देखा तो हकीकत का पता चला। थाने में जिन फाइलों को चूहों ने कुतरा है उनमें कई ऐसे अपराधियों की फाइलें थीं जिन पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। चूहों द्वारा फाइल कुतर देने से कई अपराधियों की गर्दन बचने की चर्चा है। 

Leave a Reply

Next Post

जल जीवन मिशन अंतर्गत 108 सोलर योजनाओं और 30 रेट्रोफिटिंग नलजल योजना हेतु निविदा आंमत्रित की जाएगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 09 मार्च 2021। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के संचालन हेतु गठित समिति की बैठक आज कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 108 सोलर योजनाओं और 30 रेट्रोफिटिंग नलजल योजना जिनकी स्वीकृति लागत […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस