सीएम की सुरक्षा में भारी लापरवाही: छठ घाट निरीक्षण में स्टीमर पिलर से टकराया, बाल-बाल बचे नीतीश कुमार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 15 अक्टूबर 2022। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस समय बाल-बाल बच गए जब सीएम अपने सहयोगी मंत्री और अन्य पदाधिकारियों के साथ छठ घाट का निरीक्षण कर रहे थे। मिली खबर के मुताबिक सीएम की बोट जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई। एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक स्टीमर पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।   जानकारी के अनुसार पिलर से टकराने से स्टीमर को भी क्षति पहुंची। स्टीमर में सवार सभी लोग अचानक हिल गये। सीएम और उनके साथ मौजूद सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ एक स्टीमर भी चल रही थी। बाहर निकले सड़क मार्ग से सीएम आवास लौटे। दरअसल,  छठ त्यौहार के पहले गंगा नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से घाटों पर छठ पूजा करना मुश्किल है। ऐसे में प्रशासन छठ पूजा के लिए विकल्प की तलाश कर रहा है।   इसी के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे।

मुख्यमंत्री स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में घाटों का निरीक्षण करने निकले थे। हादसा इसी दौरान का बताया जा रहा है। इस मामले में सीएम कार्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है की नीतीश कुमार लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर घाटों का निरीक्षण किया।  दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक स्ट्रीमर पर सवार होकर छठ घाटों का मुआयना किया गया। इस दौरान सीएम ने सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए और कहा कि हर हाल में छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित किया जाए। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सुरक्षा व ट्रैफिक के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग भी कराएं तथा घाटों तक के पहुंच पथ को दुरुस्त किया जाए। सीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया की गंगा नदी के जलस्तर और प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम करें।निरीक्षण के दौरान सीएम कैलावे जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार मुख्य सचिव आमिर सुबहानी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Next Post

शशि थरूर बोले- देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी, पार्टी को भविष्य के लिए तैयार करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी है। यह चुनाव पार्टी के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। हम कांग्रेस को भविष्य के लिए तैयार करेंगे। शशि थरूर लखनऊ में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक