फिर भड़की हिंसा; पूर्वी इंफाल में दो गुटों में भीषण गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 12 अक्टूबर 2023। कई दिनों की शांति के बाद हिंसाग्रस्त मणिपुर में गुरुवार सुबह एक बार फिर से दो गुटों में भीषण गोली-बारी की खबर आ रही है। गोली बारी की यह यह घटना पूर्व इंफाल और उखरूल जिले की सीमावर्ती इलाके में हुई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षाबलों ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है।

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार अल सुबह करीब 3 से 3.30 बजे के बीच, संदिग्ध मैतेई हथियारबंद बदमाशों और कुकी हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। लगभग 20 से 30 राउंड फायरिंग की आवाज ट्विचिन और फिमोल (कुकी गांव) और सबुनखोक खुनौ (मैतेई गांव) गांव के पास सुनी गई। यह घटना यिंगनपोकपी पुलिस स्टेशन, इंफाल पूर्वी जिला (इम्फाल पूर्व, कांगपोकपी और उखरुल जिले का सीमावर्ती क्षेत्र) में हुई। बाद में गोरी बारी बंद हो गई।

जानकारी के मुताबिक इसके बाद सुबह लगभग 8.40 बजे फिर से संदिग्ध मैतेई सशस्त्र बदमाशों और कुकी सशस्त्र बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। एक बार फिर से गोलीबारी की घटना शुरू होने के बाद सिमोल गांव में तैनात 20 जाट रेजिमेंट के जवानों को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। 

Leave a Reply

Next Post

निज्जर विवादः कनाडा ने भारत का फैसला किया नजरअंदाज, अल्टीमेटम के बावजूद नहीं हटाया राजनयिक स्टाफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। खालिस्तानी अलगाववादी हरदाप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों के बाद  भारत द्वारा कनाडाई राजनयिक स्टाफ को वापस बुलाने के फैसले को  कनाडा सरकार ने नजरअंदाज कर दिया है।भारत के अल्टीमेटम के बावजूद नहीं कनाडा ने अभी तक अपना राजनयिक स्टाफ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं