चैंपियन अंडर-19 भारतीय महिला टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला अंडर-19 टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। टीम गरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) एयरपोर्ट पहुंची। वहां ढोल बाजों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। भारत ने हाल ही में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था।

फैंस ने खिलाड़ियों पर फूलों की वर्षा भी की और साथ ही बड़े उत्साह और खुशी के साथ स्वागत किया। इससे पहले बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला अंडर-19 टीम को अहमदाबाद में सम्मानित किया था। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पांच करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए। कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह मौजूद रहे।

युवा महिला क्रिकेटरों को संबोधित करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा था- मैं बधाई देना चाहता हूं अंडर-19 टीम को। यह एक शानदार उपलब्धि है। पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है और लोग आने वाले समय में इससे काफी प्रेरणा ले सकेंगे। आपके इस वर्ल्ड कप को जीतकर कई युवा लड़कियों को क्रिकेट चुनने के लिए प्रेरित किया है। मुझे आशा है कि आप आगे भी ऐसी ही युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। हमें हमेशा अपने फाउंडेशन को याद रखना चाहिए। कहां से हमने इस जीत की नींव रखी। हमें बीसीसीआई के योगदान को याद रखना चाहिए, चाहे वह अध्यक्ष रोजर बिन्नी हों या जय शाह या राजीव शुक्ला।

भारत की महिला अंडर -19 टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर विश्व कप जीता। यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था। उसके तुरंत बाद जय शाह ने एक फरवरी को अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 को देखने के लिए टीम को आमंत्रित किया था। इस जीत के साथ ही महिला क्रिकेट में ट्रॉफी के लिए भारत का लंबा इंतजार खत्म हुआ।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय कर्मियों को होली पर मिल सकता है डीए बढ़ोतरी का तोहफा, दो कारणों से दबाव में है सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। केंद्र सरकार के कर्मियों और पेंशनरों को होली से पहले महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का तोहफा मिल सकता है। मौजूदा परिस्थितियों में अगर चार फीसदी डीए बढ़ता है, तो केंद्र सरकार के 47 लाख केंद्रीय कर्मियों और 63 लाख […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक