दैनिक कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर 1 हजार के पार, शनिवार को 4 संक्रमितों की हुई मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,150 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,42,097 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,558 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, चार और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,751 पर पहुंच गई है। 

मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का केवल 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 192 की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में दैनिक संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

4.25 करोड़ कोरोना पीड़ित हुए रिकवर
आंकड़ों के अनुसार, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,08,788 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.51 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। 

19 दिसंबर 2020 को 1 करोड़ के पार हो गए थे मामले
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Next Post

कोई मानेगा कि मोदी-शाह के गुजरात में रामनवमी जुलूस पर मुसलमानों ने पत्थर फेंकें: संजय राउत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 अप्रैल 2022। शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना के लिए अपने साप्ताहिक कॉलम में विभिन्न राज्यों में रामनवमी पर हुई हिंसा की घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के खरगोन में जो हुआ उससे भगवान राम […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग