आज से एलपीजी में महंगाई की आग, अमूल दूध के रेट में भी उबाल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 जुलाई 2021। एलपीजी में आज से जहां महंगाई की आग लग गई है, वहीं अमूल दूध के रेट में भी उबाल आ गया है, यानी आपके किचन के बजट पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। आज यानी 1 जुलाई से अमूल का दूध 2 रुपये लीटर महंगा हो गया है तो वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक चुकाने होंगे। आज से दिल्ली में 14.2 किलो वाला गैरसब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से बढ़कर 834 रुपये हो गया। कोलकाता में अब यह 861 रुपये तो मुंबई में 834.50 व चेन्नई में 850 रुपये का हो गया है। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को कहा कि अमूल दूध की कीमतों में 1 जुलाई से सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। आज से अहमदाबाद में अमूल गोल्ड, ताज़ा, शक्ति और गाय दूध के आधा लीटर पाउच का मूल्य क्रमश: 29, 23, 26 और 24 रुपये हो गया है। बता दें अमूल ने इससे पहले वर्ष 2019 की अंतिम तिमाही में अपनी क़ीमतें बढाई थीं। इस बढ़ोतरी के बाद आने वाले में दूसरे डेयरी कंपनियां भी अपने उत्पाद में वृद्धि करेंगी।

घर का बजट संभालना हुआ मुश्किल

पहले ही कोरोना काल में कई चीजें महंगी हो चुकी हैं। अब दूध और गैस के दाम बढ़ने से गृहिणियां चिंतित हैं। देश के कई शहरों में गृहणियों ने हिन्दुस्तान को बताया कि घटी आय के बीच घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। सब्जियों, खाद्य तेल, दालें, फल, रसोई गैस आदि की कीमतों में आसमान बढ़ोतरी बीते छह महीने में दर्ज की गई है, जिससे घर का बजट काफी बढ़ गया है। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर के कारण आय में और गिरावट आ गई है। ऐसे में घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 39 अधिकारियों समेत 41 अधिकारियों का किया तबादला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 39 अधिकारियों समेत 41 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में इनमें 21 जिले के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला