असदुद्दीन ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ के नारे पर मचा सियासी बवाल, राष्ट्रपति के पास पहुंचा मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जून 2024। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीते दिन सांसद के तौर पर शपथ ली थी। इस दौरान उन्होंने जय भीम बोला, इसके बाद जय मीम और जय फिलिस्तीन का नारा लगाया, जिसके बाद से सियासी बवाल मचा हुआ है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हरिशंकर जैन ने राष्ट्रपति दौपदी मूर्मु को चिट्ठी लिखकर औवेसी की सदस्यता रद्द करने की डिमांड की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा, ”…संवैधानिक प्रक्रिया के मुताबिक, एक सांसद उतना ही पढ़ेगा, जितना उसे कहा जाएगा…हमने इसका विरोध किया है। 

सफाई देते हुए बोले असदुद्दीन ओवैसी-

इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने मौजूदा सियासत पर जवाब देते हुए कहा, “अन्य सदस्य भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं। मैंने कहा ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’। यह कैसे गलत है? मुझे संविधान में इसे लेकर कोई प्रावधान हो तो बताएं। आपको यह भी सुनना चाहिए कि दूसरों ने क्या कहा। मुझे जो कहना था मैंने कहा। आप यह भी देखें कि महात्मा गांधी ने फिलिस्तीन के बारे में क्या कहा था।”

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक के मंगलुरु में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मंगलुरु 26 जून 2024। कर्नाटक में मंगलुरु जिले के कुट्टारू मदनीनगर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक घर पर पड़ोस के मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां