कोरोना ने बढ़ाई चिंता: कल की तुलना में 66 फीसदी अधिक बढ़े मामले, 40 की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2022। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में आज फिर से भारी वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2067 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 820  यानी 66 फीसदी अधिक है। इस दौरान 40 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,547 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 12,340 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,006 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,13,248 लोग स्वस्थ भी हुए।

दिल्ली में कोरोना के मामले 600 के पार, मुंबई में 45 दिनों में सर्वाधिक केस
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 632 नए मामले दर्ज किए गए जो की राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां 45 दिनों बाद सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 85 केस दर्ज किए और एक भी मौत नहीं हुई। वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 137 नए केस दर्ज हुए जबकि तीन लोगों की मौत कोविड संक्रमण के कारण हुई। राज्य में इस समय कोविड के 660 एक्टिव केस हैं।

बिहार में कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त
बिहार सरकार ने 18 से 59 वर्ष के अपने नागरिकों को मुफ्त में कोरोना टीका की बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। वहीं झारखंड सरकार फिलहाल मुफ्त देने पर विचार नहीं किया है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: केएल राहुल पर पड़ी दोहरी मार, हार के बाद भरना होगा जुर्माना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 अप्रैल 2022। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को आईपीएल 2022 में रॉयल चैजेंलर्स बैंगलोर के हाथों मिली हार के बाद दोहरा झटका लगा है। राहुल पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के चलते मैच फीस का 20 फीसदी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक