उड़ान के बाद रूस का एमआई-8टी हेलीकॉप्टर लापता, 22 लोग हैं सवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मॉस्को 31 अगस्त 2024। रूस में बड़े हादसे की खबर है। दरअसल रूस का एक हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। हेलीकॉप्टर जिस वक्त लापता हुआ, उस वक्त उसमें तीन क्रू के सदस्यों समेत कुल 22 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के एमआई-8टी हेलीकॉप्टर ने शनिवार को रूस के पूर्वी इलाके में स्थित कामाचाटका पेनिसुला से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में तीन क्रू सदस्यों समेत कुल 22 लोग सवार थे। रूस की संघीय हवाई यातायात एजेंसी ने बताया कि हेलीकॉप्टर वचकाझेट्स बेस से उड़ा था, लेकिन जब तय समय पर भी हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा, इसके बाद खोज अभियान चलाया गया है। एमआई-8टी एक दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे साल 1960 में डिजाइन किया गया था। रूस के अलावा कई अन्य देशों द्वारा भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी लंबा इतिहास है। 

Leave a Reply

Next Post

'मुर्शिद' में दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं अभिनेत्री वेदिका भंडारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 02 सितंबर 2024। वेदिका भंडारी भारतीय मनोरंजन उद्योग में सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस दिवाओं में से एक हैं और जहां तक प्रतिभा और क्षमता का सवाल है, उन्हें निश्चित रूप से यह बहुत मिला है। वह अपने काम को किसी भी चीज़ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल