प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर जल्लाद बना लड़का, 8 बार चाकू से वार कर लड़की को उतारा मौत के घाट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 अगस्त 2023। महाराष्ट्र के कल्याण में एक नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लड़की जब अपनी मां के साथ जा रही थी, तभी आरोपी ने लड़की पर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की पर आठ बार चाकू मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान लड़की की मां मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद लड़के ने लड़की की हत्या की है। 

पुलिस का बयान
वहां से भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। खून से लथपथ लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक लड़की दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने वारदात से चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, कल शाम महाराष्ट्र के कल्याण में एक 20 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर हत्यारे ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया, लड़का (आदित्य कांबले) लड़की द्धारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से परेशान हो गया था। लड़की जिस बिल्डिंग में रहती थी, उसकी सीढ़ियों पर चढ़कर उसे मां के सामने उस पर हमला कर दिया।

कोंचिंग सेंटर से घर लौट रही थी लड़की
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की अपनी मां के साथ कोंचिंग सेंटर से घर लौट रही थी, तभी आदित्य ने सीढ़ियों से मां को धक्का दे दिया और लड़की पर कम से कम आठ बार चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से लड़की की मां डर गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी। चाकू के हमले से जैसे लड़की बेहोश हुई हमलावर लड़के ने आत्महत्या के लिए फिनाइल पी लिया। फिलहाल आरोपी लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Leave a Reply

Next Post

‘नेहरू की पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं’...मोदी सरकार पर राहुल गांधी का तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अगस्त 2023। राजधानी दिल्ली में स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय का नाम मोदी सरकार ने बदल दिया है। अब इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से बुलाया जाएगा। वहीं स्मारक का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर