आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 22 नवंबर 2026।आंखों की रोशनी कमजोर होना या धुंधला दिखाई देना अब केवल उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या नहीं रह गई है। कम उम्र के लोग और बच्चों में भी नजर से जुड़ी परेशानियां तेजी से देखने को मिल रही हैं। कई लोग धुंधला दिखने को चश्मे का नंबर बढ़ने या आंखों में थकान का संकेत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हर बार इसका कारण आंखों की कमजोरी ही नहीं होती। कई बार दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी आंखों की सेहत को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ब्लड शुगर बढ़ने, मस्तिष्क में रक्त संचार बाधित होने और गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर से जुड़ी जटिलताएं भी आपकी दृष्टि को प्रभावित कर सकती हैं। कुछ स्थितियों में अचानक धुंधला दिखना गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको लगातार कम दिखाई दे रहा है या अचानक नजर में बदलाव महसूस हो रहा है, तो तुरंत इसकी जांच कराएं।


जब आंखों से स्पष्ट दिखाई देना कम हो जाता है, तो इससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होने लगते हैं। समय के साथ आपके पढ़ने, मोबाइल चलाने या दूर की चीजों को देखने में परेशानी हो सकती है। इसकी पहचान ये है कि आंखों से कम दिखाई देने की स्थिति में आप आंखों को सिकोड़ता हैं, बार-बार पलकें झपकाते हैं या आंखें रगड़ने लगते हैं।
 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक धुंधला दिखाई देना भले ही आपको आंखों की समस्या लगे पर हर बार ये आंखों से जुड़ी दिक्कत हो ये जरूरी नहीं है। 
  • शरीर में कुछ गंभीर बीमारियां भी इस तरह के लक्षण पैदा कर सकती हैं। इसलिए अचानक नजर कमजोर होने या धुंधला दिखने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


अगर आपको लगातार धुंधला दिखाई दे रहा है, तो ब्लड शुगर की जांच कराना भी जरूरी है। डायबिटीज में लंबे समय तक शुगर का स्तर बढ़ा रहने से आंखों के रेटिना की छोटी रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस स्थिति को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहा जाता है।
 

  • इस बीमारी में रेटिना की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है, जिससे आंखों में रक्त संचार प्रभावित हो सकता है और देखने की क्षमता कमजोर पड़ने लगती है। 
  • शुरुआत में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन बीमारी बढ़ने पर धुंधली नजर, आंखों के सामने धब्बे और गंभीर मामलों में दृष्टि जाने का खतरा हो सकता है। 
  • ब्लड शुगर का कंट्रोल में न रहना इस जोखिम को और बढ़ा सकता है।


अचानक धुंधला दिखना या आंखों से देखने की क्षमता में बदलाव स्ट्रोक का भी संकेत हो सकता है। स्ट्रोक के दौरान मस्तिष्क के उस हिस्से में भी रक्त की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जो देखने की क्षमता को नियंत्रित करता है। ऐसे में अचानक एक या दोनों आंखों से देखने में परेशानी हो सकती है।
 

  • स्ट्रोक में इसके अलावा चक्कर आने, चेहरे का एक तरफ झुकने, हाथ-पैरों में कमजोरी, बोलने में कठिनाई, शरीर का संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।
  • अगर ये लक्षण अचानक दिखाई दें, तो बिना देर किए डॉक्टर की मदद लें।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखें हमारे शरीर का आईना हैं, ऐसे में आंखों में अचानक कोई दिक्कत शुरू हो जाए तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। समय पर इसके पीछे के कारणों को समझना और इलाज कराना जरूरी है। स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी समस्याओं के कारण होने वाली दिक्कत पर ध्यान न दिया जाए तो इसका सेहत पर कई प्रकार से गंभीर असर हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी, 22 नवंबर 2026। वाराणसी जिले के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में मरीजों से दवाओं के नाम पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। पड़ताल में सामने आया कि करीब 25 फीसदी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में दवाओं की एमआरपी और ट्रेड रेट […]

You May Like

कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू....|....नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित....|....50 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार....|....जज की जगह नहीं ले सकता एआई....|....गुना के बजरंगगढ़ किले के पास अवैध खनन पर एनजीटी सख्त....|.... नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन....|....वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार....|....पाकिस्तान से अपलोड हुआ था सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो....|....30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल....|....आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क