30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी, 22 नवंबर 2026। वाराणसी जिले के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में मरीजों से दवाओं के नाम पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। पड़ताल में सामने आया कि करीब 25 फीसदी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में दवाओं की एमआरपी और ट्रेड रेट के बीच बड़ा अंतर रखकर बिक्री की जा रही है। 30 रुपये का नेबुलाइजर 500 रुपये में और 87 रुपये का सिरप 200 रुपये में बेचा जा रहा है। दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एमआरपी और ट्रेड रेट को लेकर सौदेबाजी की जा रही है। शनिवार को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर पहुंची टीम की पड़ताल में अस्पतालों और नर्सिंग होम की यह स्थिति सामने आई।

सबसे अधिक अनियमितताएं महिलाओं की डिलीवरी से जुड़े अस्पतालों में सामने आईं। कई जगहों पर महज पांच बाई पांच फीट के कमरे से दवाओं की बिक्री की जा रही है। कुछ अस्पतालों में कमरे के बाहर बनी खिड़की से ही मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। दवाएं देने वाले कई कर्मचारी फार्मासिस्ट भी नहीं हैं। इससे दवाओं के वितरण की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार दवाओं के वितरण के लिए निर्धारित मानकों का पालन जरूरी है। फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशंस, 2015 के तहत पंजीकृत फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। फार्मासिस्ट को डॉक्टर के पर्चे की जांच कर दवाएं देनी होती हैं। इसके लिए सफेद एप्रन और नाम व पंजीकरण संख्या वाला बैज पहनने का भी प्रावधान है।

दवा की खुदरा बिक्री के लिए न्यूनतम 10 वर्ग मीटर यानी करीब 108 वर्ग फुट कारपेट एरिया का मानक निर्धारित है। अस्पतालों में दवा बिक्री के लिए भी संबंधित लाइसेंस और नियमों का पालन जरूरी है। ऐसे में छोटे कमरों से दवाओं की बिक्री और गैर-पंजीकृत कर्मचारियों के जरिए दवा वितरण की शिकायतों की जांच जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान से अपलोड हुआ था सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो

शेयर करे एआई से तैयार किया गया था डीपफेक इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजियाबाद, 22 नवंबर 2026।  गाजियाबाद का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और तनाव फैलाने के लिए पाकिस्तान से सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) और स्थानीय साइबर सेल की जांच में सामने […]

You May Like

कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू....|....नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित....|....50 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार....|....जज की जगह नहीं ले सकता एआई....|....गुना के बजरंगगढ़ किले के पास अवैध खनन पर एनजीटी सख्त....|.... नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन....|....वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार....|....पाकिस्तान से अपलोड हुआ था सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो....|....30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल....|....आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क