टीवी और फिल्मों के दिग्गज अभिनेता 70 साल के टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जनवरी 2025। टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है और हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं और तबीयत खराब होने के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।70 वर्षीय टीकू तलसानिया इंडस्ट्री के वरिष्ठ और प्रिय कलाकारों में से एक हैं। उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कॉमेडी का बेमिसाल सफर
1954 में जन्मे टीकू तलसानिया ने 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 1986 में फिल्म ‘प्यार के दो पल’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी चार दशक लंबी यात्रा में उन्होंने दर्शकों का दिल जीतने वाले कई किरदार निभाए। टीकू तलसानिया खास तौर पर अपने शानदार कॉमिक रोल्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी की टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को हमेशा गुदगुदाती रही है। उन्होंने ‘एक से बढ़कर एक’, ‘हुकूम मेरे आका’, ‘गोलमाल है भाई सब गोलमाल है’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम किया।

हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट
टीकू तलसानिया को ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘इश्क’, ‘देवदास’, ‘पार्टनर’, ‘धमाल’, ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए भी सराहा गया है। दर्शक और इंडस्ट्री के साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि वे इस मुश्किल समय से जल्द उबरकर फिर से अपने प्रशंसकों के बीच नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

संभल में दंगाइयों की 'सर्जरी' जारी, हिंसा में शामिल 2 और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव संभल 11 जनवरी 2025। संभल हिंसा के आरोपियों की धर पकड़ तेज हो गई है। पुलिस ने 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक 56 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आपको बता दें कि संभल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं