गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों से जुड़े

indiareporterlive
शेयर करे

 कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों का किया वितरण

17 ग्राम पंचायतों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों का किया गया वितरण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 2 अक्टूबर 2020। गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं  हितग्रहियों से जुड़े। मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री को याद किया । उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन अपने आप में संदेश हैं। वे स्वयं लोगों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करते थे। हमें उनके द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन में उतारना चाहिए।     

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गांधी जी द्वारा बताए ग्राम सुराज की अवधारणा पर ही चल रहा है। उन्होंने इस दौरान दुर्ग जिले में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला एवं भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वनवासियों को जंगल जमीन पर मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है एवं सरकार उनकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने राज्य के सभी वन भूमि पट्टा अधिकारियों से अपने अधिकार और अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने वन संसाधन अधिकार पत्रों का वितरण किया एवं हितग्रहियों से बात भी की।   

इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने 17 ग्राम पंचायतों का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को प्रदान किया। उन्होंने आबंटित भूमि की सुरक्षा करने के सुझाव उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दिए। वनमण्डल अधिकारी श्री निशांत कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र के  ग्राम पंचायतों की 5332 हैक्टेयर भूमि का वन संसाधन अधिकार  पत्र 17 ग्राम पंचायतों को दिया गया। इनमें कोटा अनुविभाग की कोनचरा, नवागांव सोनसाय, रिगरिगा, सल्का, लिटिया, नवागांव, सक्तीबहरा, नागचुवा, मझगांव, बारीडीह, चपोरा, छतौना, परसापानी, सेमरिया एवं बिलासपुर अनुविभाग की  धौरामुड़ा, लिम्हा एवं बिटकुली शामिल हैं।     

इस अवसर पर एडीएम बी. एस. उईके, एसडीएम कोटा आनंद रूप तिवारी सहित वन विभाग और आदिवासी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सिम्स में कर्मचारियों द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 03 अक्टूबर 2020। गांधी जंयती तथा विश्व रक्तदाता सप्ताह के उपलक्ष्य में सिम्स में कार्यारत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आनंद अग्निहोत्री द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण