प्रभारी सचिव ने गोबर खरीदी और गिरदावरी का लिया जायजा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 19 अगस्त 2020। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा और धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने धमतरी प्रवास के दौरान ग्राम जीजामगांव तथा दरबा का दौरा कर प्रदेश सरकार की गोधन न्याय योजना और राजस्व विभाग के गिरदावरी कार्य की प्रगति का जायजा लिया। प्रभारी सचिव ने वर्मी खाद निर्माण से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान बताया कि गोधन न्याय योजना अनूठी योजना है जिससे स्वरोजगार के अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे तथा इसके माध्यम से ग्रामीण स्वयं अपनी आय अर्जित करने और स्वावलंबी बनने में सक्षम होंगे।

जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती पिल्ले ने कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के साथ ग्राम जीजामगांव पहुंचीं, जहां पर उन्होंने गौठान में जाकर गोधन न्याय योजना के तहत महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा किसानों से गोबर खरीदकर उसे वर्मी खाद बनाने की विधि का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं से चर्चा करते हुए प्रभारी सचिव ने प्रतिदिन गोबर की औसत आवक, उसका मापतौल एवं पंजी संधारण, नाडेप टांका में रखे गए गोबर को जैविक खाद के रूप में तैयार करने के कार्योंे का निरीक्षण किया। इसके अलावा अब तक जैविक खाद निर्माण एवं विक्रय उपरांत समूह को हुई आय के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान खेत में जाकर हल्का पटवारी के द्वारा किए गए गिरदावरी का कार्य भी देखा। इसके उपरांत उन्होंने समीप के ग्राम दरबा में भी गोबर खरीदी, खाद निर्माण और विक्रय के बाद बैंक के खाते में रकम जमा होने सहित गिरदावरी के काम भी निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

जनप्रतिनिधि को खदान के भीतर मुआयना कराने के नाम पर चिरमिरी प्रबंधन ने खदान दुर्घटना को मानो मजाक सा बना दिया

शेयर करेपूर्व महापौर रेड्डी ने कुरासिया भूमिगत खदान में हुई दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किसी माइनिंग सरदार या ओवरमैन के ऊपर ठीकरा फोडने के बजाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग साजिद खान कोरिया 19 अगस्त 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव) पूर्व महापौर […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट