पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : भूपेश बघेल

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री ने श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आज जयंती पर अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे इस अवसर पर उपस्थिति थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा है कि इंदिराजी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में इंदिरा जी को आदर से याद किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

पेट दर्द और सांस लेने में थी तकलीफ,मोबाइल मेडिकल यूनिट से इलाज के बाद मिल गई रिलिफ

शेयर करेमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनाः झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों का इलाज हुआ आसान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 नवम्बर 2020। 63 बसंत देख चुकी वृद्धा श्रीमती इंदिरा मनवानी को क्या मालूम था कि एक दिन अस्पताल और इलाज उसके घर के द्वार तक आ जायेगी। वह […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला