डॉ बत्राज़ पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स का आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

अपनी अक्षमता को मात देकर समाज के लिये अपना योगदान देने वाले दिव्यांगों को किया सम्मानित

-अनिल बेदाग़/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 14 अक्टूबर 2022। इंसानी जज्बे को सलाम करते हुए, डॉ. बत्राज़ ने पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स के 14वें संस्करण का आयोजन किया। इस पुरस्कार समारोह में मृदुल घोष, ज़ैनिका जगसिया, डॉ. जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. फातिमा असला, अमीर सिद्दीकी को सम्मानित किया गया। पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स के 14वें संस्करण में बाधाओं को पार करने और समाज में अपना योगदान देने वालों को उनके उल्लेखनीय साहस और इच्छाशक्ति के लिये सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। मुंबई के टाटा थिएटर, एनसीपीए यह अवार्ड्स बजाज ऑटो द्वारा प्रस्तुत किए गए।  प्रख्यात जूरी पैनल में श्री राजीव बजाज – एमडी, बजाज ऑटो, पद्म श्री से सम्मानित और डॉ बत्रा’ज़ ग्रुप ऑफ कंपनीज, संस्थापक, डॉ मुकेश बत्रा, श्रीमती मेनका संजय गांधी, विवेक ओबेरॉय और आर. बाल्की शामिल थे। पैनल के लिये देश भर से आए सैकड़ों आवेदनों में से विजेताओं का चयन करना कठिन काम था।  पद्मश्री से सम्मानित, डॉ. मुकेश बत्रा, फाउंडर-डॉ.बत्रा’ज़ ग्रुप कंपनीज ने कहा, “पॉजिटिव हेल्थ हीरोज हमें प्रेरित करते हैं, ये जीवन में ज्यादा हासिल करने और समाज में अपना योगदान देने में सक्षम हैं। उनका जीवन वास्तव में प्रेरणादायक है और हम परवाह करने वाले एक ब्रांड के रूप में उनकी अद्भुत कहानियों को पेश कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारे पिछले विजेताओं ने भारत में कई और पुरस्कार जीते हैं और हम आशा करते हैं कि उनका धैर्य और दृढ़ संकल्प उन्हें और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मदद करेगा। इन रियल-लाइफ नायकों को सम्मानित करने के हमारे प्रयास को लगातार सहयोग देने के लिये हम श्री राजीव बजाज का धन्यवाद करते हैं। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के लीडर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स और एनजीओ शामिल हुए। दृष्टिबाधित ऑर्केस्‍ट्रा ‘स्वारंगे’ द्वारा गाए गए गानों और ‘मिरेकल ऑन व्हील्स’ द्वारा व्हीलचेयर पर प्रस्तुत किए गए डांस परफॉर्मेंस को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस कार्यक्रम में सिमी गरेवाल, मधु शाह, भरत दाबोलकर, सिद्धार्थ काक, गौरव शर्मा, रूपाली सूरी, सोनल जिंदल, ग्‍वेन ऐथेड, सिमरन आहूजा, सोमा घोष, मिकी मेहता और दिलीप पीरामल सहित कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी शिरकत की।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय संस्थानों में हिंदी में पढ़ाई का विरोध, सीएम के बेटे समेत द्रमुक कार्यकर्ता सड़कों पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 15 अक्टूबर 2022। केंद्रीय शिक्षा संस्थानों में हिंदी माध्यम में पढ़ाई की संसदीय समिति की सिफारिश का तमिलनाडु में विरोध शुरू हो गया है। राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक ने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। द्रमुक की युवा इकाई के सचिव और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर