मुंबई की बेटी ज़ील ने किया बड़ा धमाका, एसएससी बोर्ड परीक्षा में हासिल किए पूरे 500 में 500 अंक

शेयर करे

मुंबई की टॉप-5 मेरिट सूची में चमकी ज़ील ढोलकिया, 100% स्कोर से बढ़ाया शहर का गौरव

100% अंक लाकर ज़ील ढोलकिया ने रचा नया इतिहास, मुंबई की टॉप-5 मेरिट सूची में बनाई जगह

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 मई 2026। मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का संगम जब एक साथ आता है, तब सफलता नए इतिहास रचती है। ऐसा ही शानदार उदाहरण पेश किया है अरिहंत एकेडमी की छात्रा ज़ील भावेश ढोलकिया ने, जिन्होंने एसएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया है। इस असाधारण उपलब्धि के साथ ज़ील मुंबई की टॉप-5 मेरिट सूची में भी शामिल हो गई हैं। डिवाइन चाइल्ड स्कूल की छात्रा ज़ील की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और शिक्षकों को गर्व महसूस कराया है, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय भी लिखा है। अरिहंत एकेडमी के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन उमेश पंगम ने ज़ील को बेहद अनुशासित, शांत और निरंतर मेहनत करने वाली छात्रा बताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि योजनाबद्ध तैयारी और आत्मविश्वास का परिणाम है।

अरिहंत एकेडमी नियमित मेंटरिंग, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, मॉक टेस्ट और तनाव प्रबंधन जैसी सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की दिशा में तैयार करती है। ज़ील ढोलकिया की यह उपलब्धि साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

“द नर्मदा स्टोरी” ने मचाया डिजिटल विस्फोट

शेयर करे“द नर्मदा स्टोरी” खतरनाक सच ने उड़ाए लोगों के होश  “द नर्मदा स्टोरी” का प्रमोशन निकला सबसे बड़ा डिजिटल ब्लास्ट (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 मई 2026। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से उठी एक रहस्यमयी खबर ने अचानक पूरे सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया। वायरल […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां