“द नर्मदा स्टोरी” ने मचाया डिजिटल विस्फोट

शेयर करे

“द नर्मदा स्टोरी” खतरनाक सच ने उड़ाए लोगों के होश

 “द नर्मदा स्टोरी” का प्रमोशन निकला सबसे बड़ा डिजिटल ब्लास्ट

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 मई 2026। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से उठी एक रहस्यमयी खबर ने अचानक पूरे सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया। वायरल हो रहे एक कथित न्यूज़ स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया देर रात एक अहम केस की जांच के लिए घर से निकले, लेकिन उसके बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए। “पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?” — यह सवाल कुछ ही घंटों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सऐप पर आग की तरह फैल गया। किसी ने इसे अपराध से जोड़ा, तो किसी ने राजनीतिक साज़िश का नाम दिया।

लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब खुलासा हुआ कि यह पूरा घटनाक्रम आगामी फिल्म “द नर्मदा स्टोरी” के हाई-वोल्टेज प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा है। रियलिस्टिक प्रेज़ेंटेशन और सस्पेंस से भरपूर इस अनोखी रणनीति ने लोगों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।

सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में रहस्य, अपराध और भावनात्मक संघर्ष का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फिल्म में रियल आईपीएस ऑफिसर सिमाला प्रसाद भी दमदार भूमिका में नज़र आएंगी। उनके साथ रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर और ज़रीना वहाब जैसे शानदार कलाकार कहानी को और प्रभावशाली बनाएंगे। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज़ होगा, जबकि “द नर्मदा स्टोरी” 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Next Post

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर: एआईएडीएमके का एक गुट अब विजय की पार्टी के साथ, समर्थन देने का किया एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 12 मई 2026। सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि के नेतृत्व में एआईएडीएमके के एक गुट ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने की घोषणा की। इस गुट के नेताओं ने कहा कि […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग