कामयाबी पर लगा ग्रहण ?

indiareporterlive
शेयर करे

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन!

साजिद खान

कोरिया 14 अगस्त 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव) लोकप्रियता, कार्यशैली, प्रतिबद्धता, सामाजिक सरोकार, प्रभाव, जनता से जुड़ाव, जनहित के कार्य, छवि के साथ ही शून्य काल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, बहस, विधानसभा में उपस्थिती, विधायक निधी के खर्च, आदि के विश्लेषणात्मक रिपोर्ट के परिणामों को शामिल कर देश भर के 50 विधायकों की सर्वे सूची में फेमइंडिया-एशिया ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ विधानसभा के कांग्रेसी विधायक के भी नाम का भी चयन श्रेष्ठता की सूची में किया। जिसके लिए बधाईयों का सिलसिला लगातार शोसल मिडिया पर जारी रहा। अभी बधाइयों का दौर चल ही रहा था कि अचानक जैसे ग्रहण लग गया हो। कामयाब विधायक के विधानसभा से पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगा पार्टी से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के समक्ष भाजपा मे शामिल हुए कार्यकर्ताओं में झगराखांड नगरपंचायत क्षेत्र के पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष भानू घोष, पूर्व पार्षद दिलीप सोनी, रामानुज विश्वकर्मा, मो. वैश, विनोद बैगा शामिल रहे‌ । इस अवसर पर भाजपा हसदेव मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, झगराखांड नेता प्रतिपक्ष उमेश जायसवाल, जिला कार्य समिति सदस्य भरत सिंह बघेल, बाबूलाल चौधरी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल ने देश की सर्वाधिक कोयला उत्पादक कंपनी होने का गौरव बरकरार रखा है - सीएमडी ए.पी.पण्डा

शेयर करेएसईसीएल के कर्मवीरों ने अथक प्रयास करते हुए 150.55 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 15 अगस्त 2020।  वित्तीय वर्ष 2019-ं20 में कोविड-ं19 की महामारी तथा अतिवर्षा के बावजूद एसईसीएल के कर्मवीरों ने अथक प्रयास करते हुए 150.55 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया। यह […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां