स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव रामकृष्ण आश्रम में नवनिर्मित ओपीडी का किया शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाएं सराहनीय-मंत्री टी.एस. सिंहदेव

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर 02 दिसम्बर 2020। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम के नवनिर्मित बहिरंग कक्ष (ओपीडी) का उद्घाटन किया। इस दोरान मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने नवनिर्मित ओपीडी के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और विभिन्न कक्षों में संचालित होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा इस सुदुर आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, हस्तषिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कष्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जागेष्वर उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल के अलावा कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एसडीएम दिनेष नाग के सहित रामकृष्ण मिषन आश्रम के सचिव स्वामी व्यापतानंद जी महाराज, स्वामी अनुभवानंद जी महाराज और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिसर अंतर्गत एक्स-रे कक्ष, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, आपरेषन कक्ष आदि का अवलोकन किया और जानकारी ली। मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आरोग्य धाम परिसर में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्टाफ से आत्मीय बातचीत कर रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रामकृष्ण मिषन आश्रम परिसर स्थित रामकृष्ण परमहंस मंदिर में दर्षन भी किये।

Leave a Reply

Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस : संसदीय सचिव के हाथों दिव्यांग बच्चे उमेश और रोशन व्हील चेयर पाकर बहुत खुश हुए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव महासमुंद 03 दिसम्बर 2020। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आज गुरूवार को जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट स्थित स्वान कक्ष में संक्षिप्त ई-कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले की सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेन्सिंग के जरिए दिव्यांग हितग्राही शामिल हुए। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बड़ा […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश