भारत की अध्यक्षता में सबसे ज्यादा अफ्रीकी देश हुए जी20 में शामिल, रुचिरा कंबोज ने यूएन में दी जानकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अभी तक अफ्रीकी देशों की तरफ से सबसे ज्यादा सहभागिता देखी गई है। भारत में जी20 सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, इजिप्ट, नाइजीरिया, अफ्रीकी यूनियन के सदस्य देश, अफ्रीकन यूनियन डेवलेपमेंट एजेंसी आदि शामिल हुए हैं। 

भारत ने विकासशील देशों की आवाज मुखरता से उठाई
रुचिरा कंबोज ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत ने वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज भारत ने मुखरता से उठाई है। जनवरी 2023 में वैश्विक दक्षिण सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 18  राष्ट्र प्रमुख और अन्य मंत्री स्तर के अधिकारी थे। 

जी20 के तहत अभी तक 100 इवेंट हुए आयोजित
कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 17 अप्रैल को भारत की अध्यक्षता में जी20 का 100वां कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम कृषि मुख्य वैज्ञानिकों का था, जो वाराणसी में आयोजित हुआ। एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को मानते हुए भारत जी20 के द्वारा एक ऐसी समझ विकसित करना चाहता है, जिससे वैश्विक चुनौतियों से निपटा जा सके। 

Leave a Reply

Next Post

असम-अरुणाचल प्रदेश के बीच चल रहा सीमा विवाद आज सुलझेगा, अमित शाह की मौजूदगी में होगा एमओयू पर हस्ताक्षर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझते दिख रहा है। असम और अरुणाचल प्रदेश सरकार दोनों पूर्वोत्तर राज्यों की सीमाओं के साथ सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में  नई दिल्ली […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल