बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ, कर्मठ नेता और स्वाधीनता संग्राम के सच्चे सेनानी थे।

श्री बघेल ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन के समय बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल ने ’सेवा समिति’ के माध्यम से युवकों को संगठित किया। युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की लेकिन महात्मा गांधी के आह्वान पर वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल ने सविनय अवज्ञा आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संविधान सभा के सदस्य भी रहे।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोसी रेल महासेतु का किया उदघाटन, 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी आधारशिला

शेयर करे298 किलोमीटर की जगह 22 किलोमीटर रह गई निर्मली से सरायगढ़ की दूरी 1.9 किलोमीटर लंबे कोसी रेल महासेतु को बनाने में 516 करोड़ रुपए की लागत आई इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 18 सितंबर 2020। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य के लोगों […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक