‘संविधान को खत्म कर पीएम मोदी सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं’, राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा आरोप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 06 मई 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं और कांग्रेस-इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। गांधी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोेबट में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित थे।

भाजपा और RSS संविधान खत्म करना चाहते हैं
अपने संबोधन की शुरुआत से ही गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में ले रखी थी। उसी को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे खत्म कर देना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी -इंडिया गठबंधन इसे बचाने की कोशिश कर रहा है। आदिवासियों, दलितों को जो जल, जंगल और जमीन का अधिकार मिला है, इसी संविधान ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे कर दें और बस उनका पूरी तरह राज हो। उन्होंने इस आदिवासीबहुल क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अधिकार छीनना उनका (भाजपा का) लक्ष्य है और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के लोग आरक्षण और संविधान दोनों छीनना चाहते हैं।

जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिले
उन्होंने कहा कि जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने आदिवासियों को विभिन्न अधिकार दिए। भाजपा सरकार आते ही उसे‘रिवर्स’कर देती है। गांधी ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग अस्पताल, कॉलेज जैसा कोई संस्थान चलाते नहीं दिखते। आदिवासी दलितों और पिछड़ों की देश में कोई भागीदारी नहीं, कांग्रेस इस व्यवस्था को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब जगह आपके लोगों को लाना चाहती है, इसलिए जाति जनगणना कराई जाएगी।

BJP पर आदिवासियों का अपमान करने का लगाया आरोप
उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया साल का दिया जाएगा, ये तब तक होगा, जब तक परिवार बीपीएल से बाहर नहीं आ जाता। किसानों का कर्ज माफ होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के सीधी कांड का संदर्भ देते हुए भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूरिया के खिलाफ जो चुनाव लड़ रहे हैं, उनके रिश्तेदार ने एक आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। भाजपा ने यहां से राज्य सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Next Post

साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 में होगी अभिषेक बच्चन की वापसी 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 07 मई 2024। साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 5 के लिए स्टार-स्टडेड कलाकारों में अभिषेक बच्चन के वापस शामिल होने की एक और रोमांचक घोषणा ला रहे हैं। अगस्त 2024 से यूके में फिल्मांकन शुरू करने के लिए निर्धारित, यह किस्त एक रोमांचक साहसिक […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक